Top News

खो-खो में केपी कॉलेज की महिला टीम विजेता, पुरुष वर्ग का खिताब एमएलटी सहरसा के नाम


मुरलीगंज। केपी कॉलेज मैदान पर बीएनएमयू के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 का समापन शनिवार को हुआ। महिला वर्ग में केपी कॉलेज, मुरलीगंज और पुरुष वर्ग में एमएलटी कॉलेज, सहरसा विजेता रहा।

महिला फाइनल में केपी कॉलेज ने केबी वुमेंस कॉलेज, मधेपुरा को 14-4 से हराया। पुरुष फाइनल में एमएलटी कॉलेज, सहरसा ने केपी कॉलेज, मुरलीगंज को 12-11 से पराजित कर खिताब जीता।

समापन समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार झा ने की। मुख्य अतिथि बीएनएमयू के पूर्व कुलपति अनंत प्रसाद यादव, क्रीड़ा निदेशक प्रो. (डॉ.) मोहम्मद अबुल फजल और क्रीड़ा उपनिदेशक डॉ. जैनेंद्र कुमार ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

क्रीड़ा निदेशक प्रो. अबुल फजल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। क्रीड़ा उपनिदेशक डॉ. जैनेंद्र कुमार ने खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होने की बात कही। प्रधानाचार्य ने अगले वर्ष कॉलेज परिसर में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित कराने की घोषणा की।

मौके पर डॉ. विभीषण कुमार, राकेश कुमार, डॉ. अली अहमद मंसूरी, डॉ. नित्यानंद पासवान, राजकुमार सहित शिक्षक, कर्मचारी और विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post