Top News

अग्निपीड़ित परिवारों को राहत सामग्री और आर्थिक सहायता दी

मधेपुरा। मुरलीगंज प्रखंड के पकिलपार गांव में अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए शनिवार को जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं युवा क्रांति फाउंडेशन के अध्यक्ष श्वेत कमल उर्फ बोआ यादव और पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विश्वजीत कुमार उर्फ पिंटू मुखिया पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री और आर्थिक सहायता दी तथा आगे भी सहयोग का भरोसा दिलाया।

बीते दिनों पकिलपार गांव के वार्ड संख्या-1 में आग लगने से सदानंद यादव, अखिलेश यादव और रुपेश यादव के घर जलकर राख हो गए थे। अग्निकांड में अनाज, कपड़े, फर्नीचर, आभूषण, जरूरी कागजात और नकदी सहित लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई थी।

इस दौरान श्वेत कमल उर्फ बोआ यादव ने सीओ से फोन पर बात कर पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अग्निकांड में परिवारों का सबकुछ जलकर राख हो गया है। तत्काल सहायता दी गई है और आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

मौके पर मोनू कुमार, पवन यादव, विनोद कुमार राय, सोनू कुमार, रविकांत कुमार, दीपक राय, कुंदन यादव और राहुल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post