Top News

रात में सास ने बहू को प्रेमी संग देख लिया, राज खुलने के डर से हत्या! दोनों गिरफ्तार

 

 रूपौली/बालमुकुन्द यादव 

पूर्णिया। टीकापट्टी थाना क्षेत्र के नया नंदगोला में वृद्ध रामला देवी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में मृतका की छोटी बहू गुड्डी कुमारी (30) और उसके कथित प्रेमी ऋषि कुमार (25) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल बांस का मुगड़ा और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर की सुबह करीब तीन बजे रामला देवी की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्णिया के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई।एसडीपीओ धमदाहा अजित प्रताप सिंह चौहान और मुख्यालय डीएसपी सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान हत्या में दो लोगों की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद नया नंदगोला निवासी ऋषि कुमार और गुड्डी कुमारी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि रात में रामला देवी ने दोनों को एक साथ देख लिया था। इस बात के खुलासा होने के डर से कथित तौर पर दोनों ने वृद्ध महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांस का मुगड़ा और दोनों आरोपितों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।फिलहाल पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इस घटना ने गांव में पारिवारिक रिश्तों को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post