Top News

रॉन्ग साइड चलने वालों पर पुलिस ने लगाया जुर्माना

लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ को लेकर गुरुवार को संगम तट पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही के कारण कुरसेला में दिनभर महाजाम की स्थिति बनी रही। जाम से जल्द निकलने की होड़ में छोटे-बड़े वाहन चालक रॉन्ग साइड से वाहन निकालने लगे, जिससे यातायात व्यवस्था और प्रभावित हो गई।

स्थिति को देखते हुए कुरसेला पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। कुरसेला चौक पर जाम के दौरान रॉन्ग साइड से वाहन चलाने वालों का चालान काटा गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 15 हजार रुपये जुर्माने की वसूली की।

पुलिस ने वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए निर्धारित साइड में ही वाहन चलाने और ओवरटेकिंग से बचने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post