नगर पंचायत बरारी की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी के आवास पर शुक्रवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। सत्यभामा नेत्रालय के डॉ. केएल अग्रवाल एवं उनकी टीम ने सैकड़ों महिला-पुरुष मरीजों की आंखों की जांच की। मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच कर मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवाइयां दी गईं।
डॉ. केएल अग्रवाल ने कहा कि समय पर आंखों की जांच कराने से मोतियाबिंद सहित कई नेत्र रोगों की पहचान कर उचित उपचार किया जा सकता है। आंखों में परेशानी होने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
मुख्य पार्षद बबीता कुमारी ने कहा कि आर्थिक अभाव में जरूरतमंद बेहतर इलाज से वंचित न रहें, इसी उद्देश्य से शिविर लगाया गया है। आगे भी जनसेवा के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कश्यप उर्फ हिटलर यादव, रजत कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Post a Comment