Top News

दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार


महिला थाना में दर्ज दुष्कर्म एवं अन्य आरोपों के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वसीम रज्जा (26), पिता जैदुल रहमान, निवासी दियाली, वार्ड संख्या-09, थाना ठाकुरगंज, जिला किशनगंज के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी महिला थाना में दर्ज कांड संख्या 83/26 के तहत की गई है। मामला 2 सितंबर 2026 को दर्ज हुआ था। इसमें भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को लेकर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के मामलों में गंभीरता से कार्रवाई करने की बात कही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post