कटिहार। रामपुर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित पंचायत सरकार भवन में बुधवार की शाम जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की उपस्थिति में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली।
चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। डीएम ने सभी की बातें गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ऊषा किरण, महिला पर्यवेक्षिका राजश्री चौधरी सहित कोढ़ा प्रखंड के विभिन्न अधिकारी, आंगनबाड़ी सेविकाएं और जीविका दीदियां मौजूद रहीं। इस दौरान बाल विकास परियोजना के तहत रामपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों को विद्यालयों में स्थानांतरित करने तथा नए केंद्र खोलने को लेकर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी भागीदारी रही। संध्या चौपाल का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना, ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे प्रशासन के सामने रखना और उनका स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना था।
Post a Comment