Top News

पति की मौत के मामले में पत्नी, सास और जीजा गिरफ्तार, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

 

रूपौली/बालमुकुन्द यादव

रूपौली। पूर्णिया जिले के रूपौली थाना क्षेत्र के डोभा गांव में ससुराल में रस्सी के फंदे से लटका मिले 38 वर्षीय संतोष साह की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मृतक की पत्नी रीना देवी, सास विमला देवी और पत्नी की बड़ी बहन के पति (जीजा) बिपिन साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मृतक के पिता ने तीनों समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार, बुधवार को डोभा गांव स्थित ससुराल में संतोष साह का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला था। घटना की सूचना मिलने पर रूपौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।मृतक के पिता आझोंकोपा निवासी अनिल साह के लिखित आवेदन पर पुलिस ने चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया। पुलिस ने घटनास्थल से ही मृतक की पत्नी, सास और बिपिन साह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया


पत्नी और जीजा के बीच कई बार हुई बातचीत

थानाध्यक्ष अभय रंजन के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों के बयान अलग-अलग पाए गए। वहीं, मोबाइल कॉल डिटेल की प्रारंभिक जांच में घटना की रात मृतक की पत्नी रीना देवी और बिपिन साह के बीच कई बार बातचीत होने की जानकारी मिली है। इस बिंदु को भी पुलिस जांच में शामिल कर रही है।फिलहाल पुलिस संतोष साह की मौत की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post