Top News

पूर्णिया में 40 सड़कों के मेंटेनेंस का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा काम

 


पूर्णिया/सिटी हलचल न्यूज़ 

पूर्णिया पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण सड़कों के निर्माण और मेंटेनेंस कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। बुधवार को विधायक जनसंपर्क कार्यालय में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ बैठक कर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित सड़क योजनाओं की समीक्षा की।समीक्षा के दौरान कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र की वित्तीय वर्ष 2025-26 की 40 सड़कों के सात वर्षों तक मेंटेनेंस के लिए संवेदकों के साथ एग्रीमेंट हो चुका है। इन सड़कों पर जल्द ही मेंटेनेंस का कार्य शुरू किया जाएगा


वहीं, पूर्णिया पूर्व प्रखंड की पांच सड़कों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में आरआरएसएमपी योजना के तहत स्वीकृति के लिए भेजा गया है।विधायक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत ग्रामीण क्षेत्र की नौ सड़कों का निर्माण शीघ्र शुरू कराने तथा निर्माणाधीन पांच सड़कों का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने जियागाछी-रामपुर पंचायत में कारी कोसी घाट पर प्रस्तावित चार स्पैन वाले पुल के संशोधित डीपीआर को जल्द विभाग को भेजने को कहा, ताकि निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर किया जा सके।विधायक ने फोरेन रोड सहित अन्य कच्ची सड़कों के निर्माण प्रस्ताव को भी आगे बढ़ाने का निर्देश दिया

इन सड़कों का विभागीय सर्वे पूरा हो चुका है और आईडी जनरेट की जा चुकी है। उन्होंने प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए पटना स्थित विभाग को भेजने को कहा।विजय खेमका ने कहा कि पूर्णिया पूर्व प्रखंड की शेष कच्ची सड़कों को पक्की बनाने और निर्मित सड़कों के नियमित मेंटेनेंस के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाकर आम लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post