Top News

बैसा में रबी किसान चौपाल, किसानों को वैज्ञानिक खेती की दी गई जानकारी

बैसा प्रखंड अंतर्गत खपड़ा पंचायत में बुधवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्रभानु प्रकाश की अध्यक्षता में रबी किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को रबी फसलों की बुवाई, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, संतुलित उर्वरक के उपयोग और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में कृषि समन्वयक कुमार सचिन और किसान सलाहकार दीपक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों के उचित उपयोग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि मिट्टी की उर्वरता का सीधा संबंध फसलों की पैदावार से है। असंतुलित कृषि पद्धतियों और मिट्टी के स्वास्थ्य की अनदेखी से भूमि की उर्वरता प्रभावित हो सकती है।

किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाने, फसलों की उचित देखभाल करने और उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय मार्गदर्शन लेने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post