पूर्णिया में 31 अक्टूबर से रमेश चंद्र मिश्रा मेमोरियल तृतीय बिहार राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट 2026 का आयोजन होगा। पूर्णिया जिला टेबल टेनिस संघ एवं विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, परोरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 3 नवंबर तक चलेगी। इसमें बिहार के 12 जिलों के लगभग 150 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता में पटना, गया जी, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, कटिहार, समस्तीपुर, मधेपुरा और सहरसा के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राज्य स्तरीय रैंकिंग प्रतियोगिता होने के कारण खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद है।
प्रतियोगिता के निदेशक स्वरूप कुमार दास होंगे, जबकि मुख्य निर्णायक की जिम्मेदारी अतनु चटर्जी संभालेंगे। विभिन्न जिलों से आए अनुभवी निर्णायक मुकाबलों का निष्पक्ष संचालन करेंगे। प्रतियोगिता के संरक्षक डॉ. राजन आनंद और प्रदीप मित्रुका हैं। पूर्णिया जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष तुहिन घोषाल एवं सचिव इंजीनियर अक्षय आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। विद्या विहार समूह के अध्यक्ष इंजीनियर राजेश चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
आयोजन को लेकर विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल परिसर में तैयारियां चल रही हैं। खिलाड़ियों, निर्णायकों और तकनीकी अधिकारियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता से पूर्णिया के स्थानीय खिलाड़ियों को राज्य के अन्य जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ खेलने और अपनी क्षमता निखारने का अवसर मिलेगा। साथ ही जिले में टेबल टेनिस को बढ़ावा देने और नई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में भी मदद मिलेगी।
Post a Comment