Top News

सरकारी पोखर में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम


मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के पड़वा नवटोल पंचायत अंतर्गत संतनगर वार्ड सात में बुधवार को सरकारी पोखर में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान विजय यादव की पुत्री परी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, विजय यादव पंजाब में मजदूरी करने गए हैं। बुधवार को परी की मां घरेलू काम में व्यस्त थी, जबकि बच्चे आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान परी अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का पता नहीं चला तो स्थानीय लोगों ने सरकारी पोखर में तलाश शुरू की। करीब डेढ़ घंटे बाद बच्ची पानी में डूबी मिली। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने इसकी पुष्टि की। वहीं, अंचलाधिकारी किसलय कुमार ने बताया कि आपदा के नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post