Top News

बहादुरगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी


 क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से मंगलवार को बहादुरगंज थाना परिसर से पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर निकाले गए इस मार्च के दौरान पुलिस बल ने नगर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और शांति व्यवस्था बनाए रखना था।

फ्लैग मार्च में साइबर डीएसपी अविनाश कुमार और अंचल निरीक्षक उमेश कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे। उनके नेतृत्व में पुलिस अधिकारी और जवान विभिन्न इलाकों में मुस्तैदी के साथ आगे बढ़े। इस दौरान पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था में बाधा डालने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहेगी।

फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए क्षेत्र में शांति बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post