Top News

स्कूलों में सादगी से मनी गांधी जयंती, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया संदेश

बैसा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों, पंचायत भवनों एवं सरकारी कार्यालयों में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय शीशाबाड़ी में प्रधानाध्यापक मो. आदिल अनवर के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता एवं नाटक प्रस्तुत कर गांधीजी के विचारों को जीवंत किया। बच्चों ने वर्तमान सामाजिक व्यवस्थाओं से जुड़े विषयों पर भी गीत एवं नाटक के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी।

प्रधानाध्यापक मो. आदिल अनवर ने कहा कि बच्चों को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों का जीवनपर्यंत पालन करना चाहिए। शिक्षकों ने गांधीजी के जीवन, सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेशों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके विचारों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। विद्यार्थियों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।

मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post