रौतारा थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मन्नू ओझा के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हीरो ग्लैमर बाइक बरामद की।
गिरफ्तार युवक की पहचान मो. साबुल, पिता मो. ताहिर, निवासी मरगी मदारपुर, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार के रूप में हुई है। बरामद मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर JH10BW2887 है।
जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष मन्नू ओझा को सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर क्षेत्र में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को बाइक सहित पकड़ लिया।
पुलिस बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
Post a Comment