Top News

एएसआई विजेंद्र कुमार सिंह बने सब इंस्पेक्टर, एसडीपीओ ने कंधे पर लगाए दो स्टार

पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज़ 

के.नगर थाना में पदस्थापित एएसआई विजेंद्र कुमार सिंह को सब इंस्पेक्टर (अवर निरीक्षक) के पद पर पदोन्नति मिली है। बुधवार को केनगर थाना परिसर में एसडीपीओ सदर-2 डॉ. गौरव कुमार ने उनके कंधों पर दो स्टार लगाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की


विजेंद्र कुमार सिंह ने वर्ष 2005 में सिपाही के रूप में पुलिस विभाग में अपनी सेवा शुरू की थी। कार्यकुशलता, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर फरवरी 2024 में उन्हें एएसआई के पद पर पदोन्नति मिली थी। अब उन्हें सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है।इस अवसर पर एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार ने कहा कि विजेंद्र कुमार सिंह अपने दायित्वों का निर्वहन तत्परता और समयबद्ध तरीके से करते हैं। केनगर थाना क्षेत्र में उनकी कार्यशैली सराहनीय रही है। आम लोगों के बीच भी उनका व्यवहार मिलनसार और प्रशंसनीय है।उनकी पदोन्नति से केनगर थाना के पुलिसकर्मियों में खुशी का माहौल है। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post