Top News

दशमी पर मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, बहदुरा बाजार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

रूपौली/बालमुकुन्द यादव 

रूपौली। विजयादशमी के अवसर पर रूपौली प्रखंड क्षेत्र के बहदुरा बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दशमी के दिन सुबह से ही मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

बहदुरा बाजार में आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं के लिए मां दुर्गा का मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है। यही वजह है कि दुर्गापूजा के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां के दर्शन करते हैं। दशमी के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।

मंदिर परिसर में सुबह से लेकर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मां के दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों के कारण बहदुरा बाजार में चहल-पहल बढ़ गई। मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की भी अच्छी-खासी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ मेले का भी आनंद लिया। पूरे क्षेत्र में दुर्गापूजा को लेकर उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।

दशमी के अवसर पर आयोजित मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ मां दुर्गा के दर्शन किए। इस दौरान किसी प्रकार की परेशानी या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। बहदुरा बाजार में दशमी के दिन उमड़ी भीड़ ने दुर्गापूजा के प्रति लोगों की गहरी आस्था और धार्मिक उत्साह को दर्शाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post