Top News

मुरलीगंज में एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 58.21 प्रतिशत हुआ मतदान


मुरलीगंज, मधेपुरा। प्रखंड कार्यालय परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र पर शुक्रवार को कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। केंद्र पर कुल 816 मतदाताओं में से 473 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार यहां 58.21 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान करने वालों में 366 पुरुष और 107 महिला मतदाता शामिल रहीं। सुबह से ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। मतदान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

मतदान केंद्र का निरीक्षण करने के लिए डीएम अभिषेक रंजन और एसपी संदीप सिंह पहुंचे। वहीं, एडीएम ने भी केंद्र का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य इंतजामों का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद मतदान कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।

प्रशासनिक निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान समाप्त होने तक केंद्र पर स्थिति सामान्य बनी रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post