Top News

फलका में कोशी स्नातक चुनाव में 51.30 प्रतिशत मतदान


बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चले मतदान में कुल 425 मतदाताओं में से 218 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार मतदान का प्रतिशत 51.30 रहा।

पीठासीन पदाधिकारी सह हसनगंज प्रखंड के राजस्व अधिकारी आकिब जावेद ने बताया कि मतदान करने वालों में 179 पुरुष और 39 महिला मतदाता शामिल हैं।

मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार, एडीएम और डीएसपी-2 सुनील कुमार शर्मा ने केंद्र पहुंचकर मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए।

अंचलाधिकारी सौमी पोद्दार को दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया था। वहीं, थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। अधिकारियों की निगरानी में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post