Top News

अवैध बालू लदे तीन ट्रक पकड़े, 28.44 लाख का चालान

बहादुरगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई पर शुक्रवार तड़के बहादुरगंज पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर अवैध बालू लदे तीन भारी ट्रकों को पकड़ा। तीनों ट्रक पश्चिम बंगाल की सीमा से बालू लेकर आ रहे थे। जांच के दौरान चालकों के पास बालू परिवहन से संबंधित वैध चालान और आवश्यक कागजात नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए खनन विभाग को सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए माइनिंग इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद प्रशासनिक नियमों के तहत तीनों ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 28 लाख 44 हजार 200 रुपये का चालान काटा गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू परिवहन में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और बिना वैध दस्तावेजों के खनिजों का परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी। ऐसे वाहनों की जांच के लिए अभियान आगे भी चलाया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post