Top News

पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल



 अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में पोठिया पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के गौरीहाट से दो युवकों को 5.97 ग्राम एमडीएमए व 10.54 ग्राम नशीला मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान जमीरुल साह (27) सज्जाद साह (24) दोनो पिता अख्तर साह निवासी गौरीहाट थाना पोठिया के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की संध्या पोठिया थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे को गुप्त सूचना मिली कि दो युवकों के द्वारा गौरीहाट स्थित एक चाय दुकान में नशीला पदार्थ की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना पर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और टीम गौरीहाट स्थित उक्त चाय दुकान में पहुंची। पुलिस टीम को देख दुकान से दोनों युवक भागने लगा। जिसे पुलिस बल ने खदेड़ कर दबोच लिया। इस संबंध में पोठिया थाना कांड संख्या 314/26 दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि पोठिया थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जिससे अवैध धंधे में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा है। थानाध्यक्ष श्री पांडे ने कहा कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत यह कार्रवाई की गयी है। उन्होंने आमजनों से भी अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब व मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की सूचना पुलिस को अवश्य दें। पुलिस ऐसे तत्वों पर कठोर कार्रवाई करेगी। छापेमारी अभियान में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे, एसआई सलाउद्दीन अंसारी, पीएसआई मनीष कुमार व सशस्त्र-बल मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post