Top News

नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई पर प्रशिक्षु डीएसपी नूरूल हक सम्मानित


नशे के खिलाफ चलाए जा रहे नशा मुक्ति कोशी अभियान के तहत बेहतर एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रशिक्षु डीएसपी सह मुरलीगंज थानाध्यक्ष नूरूल हक को सम्मानित किया गया। पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा डॉ. कुमार आशीष ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।

प्रशस्ति-पत्र में नूरूल हक द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान को सफल बनाने के लिए तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा, लगन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रशंसा की गई है। साथ ही नशीले पदार्थों की उल्लेखनीय मात्रा में बरामदगी तथा नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों एवं अवैध कारोबार में संलिप्त कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई किए जाने का उल्लेख किया गया है।

डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने नूरूल हक के सराहनीय कार्यों के लिए प्रशंसा एवं बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तत्परता और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताई।

सम्मान मिलने के बाद स्थानीय लोगों एवं पुलिसकर्मियों ने प्रशिक्षु डीएसपी नूरूल हक को बधाई दी। नशे के बढ़ते प्रभाव के बीच नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों ने अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रखने पर जोर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post