Top News

स्वतंत्रता दिवस पर रणविजय फाउंडेशन ने विद्या बिहार स्कूल में लगाए 101 पौधे


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर निर्माण का संदेश देने के उद्देश्य से रणविजय फाउंडेशन की ओर से विद्या बिहार स्कूल, पूर्णिया में 15 अगस्त 2026 को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में कुल 101 पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण, विद्यालय प्रबंधन एवं रणविजय फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया।

रणविजय फाउंडेशन की निदेशक सह सचिव गूंजा कुमारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और सुरक्षित पर्यावरण तैयार करने का संकल्प लेने का भी दिन है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण और उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है।
रणविजय फाउंडेशन ने आम लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post