बरारी प्रखंड के सकरेली पंचायत के पूर्व सरपंच एवं वरिष्ठ समाजसेवी कृष्ण देव महतो का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वे वर्ष 2016 से 2021 तक सकरेली पंचायत के सरपंच रहे तथा लंबे समय तक सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहे। भूदान यज्ञ समिति के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने सैकड़ों भूमिहीन परिवारों को जमीन दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया।
पूर्व सरपंच कृष्ण देव महतो का निधन, क्षेत्र में शोक
Cityhalchal News
0
Post a Comment