Top News

प्रकाश टोयोटा ने घोषित किए वर्ष 2026 कौशल प्रतियोगिता के विजेता


टोयोटा के वार्षिक विजन ‘वर्ष 2026: तेज़ प्रगति का वर्ष’ के तहत प्रकाश टोयोटा, पूर्णिया में आयोजित वर्ष 2026 कौशल प्रतियोगिता (इन-डीलर राउंड) के विजेताओं की घोषणा कर दी गई। जून और जुलाई में आयोजित इस प्रतियोगिता में सेल्स, सर्विस, ग्राहक संबंध और पुरानी कार (यू-ट्रस्ट) विभाग के कर्मचारियों ने अपने तकनीकी एवं गैर-तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य टीम भावना को मजबूत करना, कर्मचारियों के कौशल का विकास करना तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को सम्मानित करना था। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का मूल्यांकन कर सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया गया।

सेल्स, ग्राहक संबंध एवं यू-ट्रस्ट विभाग में जीईएम सेल्स श्रेणी में युसूफ प्रथम, खुशबू वैभव द्वितीय और अरमान आलम तृतीय स्थान पर रहे। ग्राहक संबंध (गेस्ट रिलेशन) श्रेणी में टूबा प्रथम रहीं, जबकि यू-ट्रस्ट सेल्स ऑफिसर श्रेणी में पीयूष कुमार विजेता बने।

सर्विस एवं तकनीकी विभाग में सर्विस एडवाइजर श्रेणी में मोहम्मद आजाद खान प्रथम, ऋषभ रॉय द्वितीय और सचिन हरि तृतीय स्थान पर रहे। पेंट तकनीशियन श्रेणी में टुन्नू चौधरी प्रथम, ज्ञानंजय झा द्वितीय तथा मोहम्मद शाहजहां तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बॉडी तकनीशियन श्रेणी में दीपक कुमार प्रथम, प्रकाश राम द्वितीय और पीतांबर कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गौरव जी ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारियों को प्रतिदिन अपने ज्ञान और कार्यकुशलता को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं कर्मचारियों की क्षमता, पेशेवर दक्षता और टीम भावना को और मजबूत बनाती हैं।

प्रबंधन ने प्रशिक्षण प्रबंधक सुमित केशान एवं परमानंद जी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि कर्मचारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रकाश टोयोटा की टीम आगामी क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

प्रकाश टोयोटा के विपणन प्रबंधक ने कहा कि पिछले चार वर्षों में कंपनी ने ग्राहकों को लगातार उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की हैं, जिसके बल पर आज प्रकाश टोयोटा हर दृष्टि से बिहार की अग्रणी डीलरशिप के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है।

अब इन-डीलर प्रतियोगिता के सभी विजेता अगस्त 2026 में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिता में प्रकाश टोयोटा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post