Top News

श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, कृष्ण मोहन ठाकुर के योगदान को किया याद



मुरलीगंज प्रखंड के जीतपुर निवासी, आदर्श युवक संघ के कोषाध्यक्ष एवं समाजसेवी कृष्ण मोहन ठाकुर के निधन पर सोमवार को सोनाय महाराज स्थान, जीतपुर परिसर में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अधूरे सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि कृष्ण मोहन ठाकुर प्रखर समाजसेवी, सरल स्वभाव और कुशल व्यवहार के धनी थे। उन्होंने कहा कि उनकी ईमानदारी, सादगी और समाज के प्रति समर्पण सदैव लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके निधन से समाज और परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि कृष्ण मोहन ठाकुर का व्यक्तित्व और समाजसेवा हमेशा लोगों के बीच जीवित रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व को भुलाया नहीं जा सकता, क्योंकि वे अपने उत्कृष्ट कार्यों के कारण हमेशा लोगों के दिलों में अमर रहेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मुखिया जीवछ मंडल, बेलो के मुखिया दयानंद यादव, राकेश रौशन, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राजेश्वर प्रसाद यादव, विमल भारती, गुंजन कुमार, गजेंद्र यादव, वार्ड सदस्य संघ के जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश कुमार शर्मा, शंभू सिंह, वीरेंद्र महतो, भुवनेश्वरी महतो, संजय यादव, बैजू यादव, त्रिलोक यादव, श्यामसुंदर मंडल, अशोक रजक, अमित यादव, उमेश मेहता, प्रदीप मंडल, मदन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Post a Comment

Previous Post Next Post