कटिहार जिले में क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन की ओर से एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार तरीके से बैंकिंग प्रणाली के माध्यम से ऋण प्राप्त करने की जानकारी देना और उन्हें औपचारिक बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना था।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, जीविका दीदियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने बचत, डिजिटल भुगतान, बीमा, वित्तीय योजना, समय पर ऋण चुकाने और बेहतर क्रेडिट हिस्ट्री बनाए रखने के महत्व पर जानकारी दी। साथ ही ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय भी बताए गए।
इस दौरान प्रतिभाशाली बच्चियों को प्रोत्साहन राशि और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बेटियों की शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को समाज के विकास की मजबूत आधारशिला बताया।
क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन के एरिया मैनेजर ने कहा कि संस्था लोगों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाकर उन्हें औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने के लिए कार्य कर रही है। वहीं, जीविका अधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविर महिलाओं की वित्तीय समझ बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Post a Comment