कुरसेला सिटी हलचल न्यूज़
कटिहार : कुरसेला प्रखंड क्षेत्र में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में युवाओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव, बीमारियों और सामाजिक दबावों के बीच योग शरीर व मन के संतुलन का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। युवाओं ने नियमित योग अपनाने का आह्वान किया। ज्ञात हो कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। तब से विश्वभर में यह दिवस मनाया जा रहा है।

Post a Comment