बैसा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंघाड़ी गांव से चरकपाड़ा गांव जाने वाली सड़क जनप्रतिनिधियों द्वारा अपेक्षित यह जर्जर सड़क नहीं बनने से यहां के ग्रामीण एवं राहगीरों को आए दिन काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।यह सड़क कई पंचायत के लोगों के लिए आने जाने का मुख्य मार्ग है। जो स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन की उदासीनता के कारण दशकों से नहीं बन पा रहा है। जिसके चलते खासकर बरसात के दिनों में इस होकर चलना मुश्किल हो जाता है। यह सड़क प्रखंड मुख्यालय तक जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क बन जाने से क्षेत्र के लोगों का प्रखंड एवं जिला मुख्यालय से आने जाने का मार्ग आसान हो जाएगा। इस जर्जर सड़क के पक्कीकरण नहीं होने से गांव में रहने वाले हजारों लोगों की आबादी को आवागमन की असुविधा का दंश झेलना पड़ता है। आजादी के दशकों बितने के बाद भी खुद को आजाद महसूस नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण नहीं होने से स्कूल जाने वाले बच्चों, प्रखंड व जिला मुख्यालय आने जाने वाले आमलोगों, दो व चार पहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में विधायक अख्तरूल ईमान ने बताया कि विभाग की लापरवाही के कारण सड़क नहीं बन पा रहा है।
जर्जर सड़क के कारण लोगों की बढ़ी परेशानी
Cityhalchal News
0
Post a Comment