:
कोढ़ा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, शीतलपुर सिमरिया में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विद्यालय के पुराने जर्जर भवन को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके स्थान पर 11 कमरों का नया शैक्षणिक भवन, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला और समृद्ध लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा।
प्रधानाध्यापक ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि नए भवन के निर्माण से कक्षाओं की कमी दूर होगी और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा। आधुनिक प्रयोगशाला से छात्रों को विज्ञान विषय के व्यावहारिक ज्ञान का लाभ मिलेगा, जबकि नई लाइब्रेरी अध्ययन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक होगी।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार पुराने भवन को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए हटाया जा रहा है। नए परिसर के निर्माण के बाद विद्यालय में खेलकूद एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के लिए भी अधिक स्थान उपलब्ध होगा। विद्यालय परिवार ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।
Post a Comment