Top News

अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर शराब बरामद


भवानीपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के तेलियारी गांव से 10 लीटर अवैध शराब बरामद की है। हालांकि छापेमारी के दौरान आरोपी शराब कारोबारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, भवानीपुर थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक सुभाष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि तेलियारी में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तेलियारी निवासी सोनू कुमार के घर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही सोनू कुमार मौके से फरार हो गया। इसके बावजूद पुलिस ने घर की तलाशी लेकर 10 लीटर अवैध शराब बरामद कर जब्त कर लिया। जब्त शराब को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। भवानीपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि इस मामले में सोनू कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post