युवा राजद के प्रदेश महासचिव डॉ. अंकित यादव ने बयान जारी कर कहा देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET में पेपर लीक की घटना ने लाखों मेहनती छात्रों और उनके अभिभावकों का भरोसा तोड़ दिया है। यह केवल एक परीक्षा में गड़बड़ी नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर सीधा हमला है।
अंकित ने कहा कि आज के युवा दिन-रात मेहनत करके अपने भविष्य का सपना देखते हैं, लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था और सरकार की लापरवाही के कारण छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक होना साबित करता है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रही है।
उन्होंने कहा कि बिहार सहित पूरे देश के छात्र मानसिक तनाव और आर्थिक बोझ झेल रहे हैं। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज तक ले लेते हैं, लेकिन पेपर माफिया और भ्रष्ट तंत्र मेहनती छात्रों के सपनों को बेचने का काम कर रहे हैं।डॉ. अंकित यादव ने कहा कि युवा राजद छात्रों के अधिकार और भविष्य की लड़ाई सड़क से सदन तक मजबूती से लड़ता रहेगा।
Post a Comment