Top News

पूर्णिया कमिश्नर ने किया बैसा प्रखंड का औचक निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश

पूर्णिया के कमिश्नर ने किया बैसा प्रखंड राजेश कुमार ने मंगलवार को बैसा प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कमिश्नर के पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों में हलचल देखी गई। उन्होंने प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, आरटीपीएस काउंटर, मनरेगा शाखा तथा अभिलेख कक्ष का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया तथा आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने एवं लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर लाभुकों तक पहुंचाने तथा कार्यालय व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि आम जनता को कार्यालयों में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने अभिलेखों का अवलोकन करते हुए विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था एवं कार्यालय संचालन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन, एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय, डीसीएलआर रोशन राज, बीडीओ राजकुमार चौधरी, सीओ गोपाल कुमार, रौटा थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव, आरओ चन्द्र प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post