Top News

बकरीद को लेकर पोठिया थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई



मंगलवार को आगामी ईद उल अजहा, बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन ने की। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों, ग्रामीणों तथा पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया और पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों, सुरक्षा व्यवस्था, अफवाह फैलाने वालों पर नजर तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को लेकर भी चर्चा हुई। थानाध्यक्ष अंजय अमन ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अशांति फैलाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
थानाध्यक्ष ने कहा कि बकरीद आपसी सौहार्द और कुर्बानी का पर्व है। सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाएगी।
बैठक में मुखिया नैमूल हक,जमशेद आलम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जलाल कादरी, एसआई सुजीत कुमार, अखिलेश कुमार, मुकेश कुमार प्रदीप सिंह सहित कई स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
बैठक के दौरान पर्व को लेकर साफ सफाई, यातायात व्यवस्था तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखने पर भी जोर दिया गया। पुलिस प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट साझा नहीं करने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post