Top News

ढाई साल की मासूम से दरिंदगी,नाबालिग आरोपी गिरफ्तार


सीमावर्ती शहर जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग किशोर पर महज ढाई वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का संगीन आरोप लगा है। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बच्ची की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के अनुसार, घटना के वक्त बच्ची घर में अकेली थी और उसकी मां पास में किसी काम से गई हुई थी। इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी किशोर घर में घुस गया। बच्ची की दर्दनाक चीख सुनकर मां दौड़ी तो आरोपी मौके से फरार हो गया। अंदर का मंजर देख मां के होश उड़ गए — बच्ची खून से लथपथ और अचेत अवस्था में पड़ी
थी। परिजन बच्ची को तुरंत फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने आंतरिक चोटों को बेहद गंभीर बताया। बेहतर इलाज के लिए उसे पूर्णिया के हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। वही सूचना मिलते ही जोगबनी थाना अध्यक्ष पुलिस बल और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। कुछ ही घंटों में आरोपी नाबालिग को उसके छिपने के ठिकाने से हिरासत में ले लिया गया।
पीड़ित परिवार के बयान पर पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। यह घटना पूरे इलाके को झकझोर देने वाली है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post