Top News

मधेपुरा नगर परिषद में विकास कार्य ठप, मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग

पूर्व पार्षद एवं भावी मुख्य पार्षद प्रत्याशी कुमारी विनीता भारती ने मधेपुरा नगर परिषद के मुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी पर बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 के विभिन्न धाराओं के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी मधेपुरा एवं प्रमंडलीय आयुक्त कोशी प्रमंडल सहरसा को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले आठ महीनों से नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक एवं सशक्त समिति की बैठक नहीं हुई है, जिससे विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट भी अब तक पारित नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि बिना बोर्ड की स्वीकृति के कार्य कराए जा रहे हैं, जो बिहार नगरपालिका अधिनियम के विरुद्ध है।
कुमारी विनीता भारती ने कार्यपालक पदाधिकारी पर बैठकों की प्रोसीडिंग छुपाने, पारदर्शिता नहीं बरतने तथा प्रशासनिक लापरवाही का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में सिर्फ कागजों पर विकास हो रहा है और जनता के टैक्स के पैसों की लूट जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post