Top News

बकरीद को लेकर भवानीपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित


भवानीपुर थाना परिसर में मंगलवार को आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने की। इस दौरान भवानीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा अफवाहों से बचने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने उपस्थित लोगों से पर्व के दौरान प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, जिसे सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। वहीं बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें साझा नहीं करने की भी अपील की।

बैठक में एएसआई पप्पू कुमार एवं एएसआई उमेश शर्मा भी मौजूद रहे। वहीं भवानीपुर प्रखंड के विभिन्न गांव एवं कस्बों से आए जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इनमें नगर पंचायत मुख्य पार्षद सावन कुमार, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सह पूर्व सरपंच मंटू यादव, सांसद प्रतिनिधि शोभाकांत यादव, समाजसेवी, तबरेज आलम, पूर्व मुखिया मोहम्मद मतिउर्र रहमान उर्फ मत्तो, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अरविंद कुमार पासवान, वार्ड पार्षद वकील चौधरी, सुरदर्शन यादव, मुखिया शंकर कुमार सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post