विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ द्वारा एक बार फिर मानवता, सेवा और सनातन मूल्यों का परिचय देते हुए जरूरतमंद मरीज की सहायता कर “रक्तदान–जीवनदान” का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि कटिहार जिले के गेराबाड़ी धनेटा निवासी अरविंद कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिससे उनका पैर टूट गया है। उनका इलाज एवं ऑपरेशन पूर्णिया के विधान चंद्र राय क्लिनिक में होना है। ऑपरेशन से पूर्व चिकित्सकों ने मरीज के लिए एक यूनिट ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई।
सूचना मिलते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। संगठन के आह्वान पर बरहरा कोठी प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य कमलेश झा ने बिना देर किए रक्तदान कर मरीज की सहायता की और मानवता का परिचय दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ का संकल्प है कि समाज का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति स्वयं को अकेला या बेसहारा महसूस न करे। संगठन का प्रयास है कि सेवा की हर किरण समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सर्वोच्च धर्म है और रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद को नया जीवन देना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।
नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत ने कहा कि संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में लगातार धार्मिक, सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उनके मार्गदर्शन में संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और सनातन मूल्यों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।
मौके पर कटिहार पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कुमार गिरी, विनोद कुमार, यशवंत गिरी एवं अशोक कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post a Comment