Top News

कटरिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय को मिला मॉडल स्कूल का दर्जा, नामांकन को लेकर जागरूकता की कमी

कुरसेला प्रखंड के शाहपुर धर्मी पंचायत स्थित प्रखंड के एकमात्र उत्क्रमित उच्च विद्यालय कटरिया को मॉडल उच्च विद्यालय का दर्जा दिया गया है। इस विद्यालय में राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा  में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं वर्ग 9वीं से 12वीं तक पठन-पाठन किया जाएगा । नामांकन के बाद छात्रों को आधुनिक सुविधाओं के साथ पठन-पाठन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार अब तक स्कूल के ही मात्र 17 छात्र-छात्राओं ने ही नामांकन कराया है। और अन्य विद्यालय से एक भी नामकन नहीं हुआ है। मॉडल विद्यालय में सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को आवासीय सुविधा, भोजन, पुस्तक, पोशाक सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके बावजूद अपेक्षित संख्या में नामांकन नहीं हो पा रहा है।
बताया गया कि  विद्यालय में विषयवार शिक्षकों की कमी बनी हुई है। साथ ही अभिभावकों में जागरूकता की कमी के कारण भी बच्चे नामांकन नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय भागलपुर सीमा क्षेत्र के निकट स्थित होने के कारण  व अभिभावक में जागरूकता की कमी से भी अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन नहीं करा रहे हैं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सरकार द्वारा मॉडल विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ऐसे में अभिभावकों को आगे आकर बच्चों का नामांकन कराना चाहिए ताकि छात्र-छात्राएं बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post