Top News

एनएच-31 पर सड़क दुर्घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक व उपचालक घायल



कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 सड़क पर कबीर मठ समीप सड़क दुर्घटना में एक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में ट्रक चालक एवं उपचालक आंशिक रूप से घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार एक ट्रक नवगछिया से कटिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान आगे चल रहे एक अन्य ट्रक को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घटना के बाद आगे चल रहा ट्रक मौके से फरार हो गया।
दुर्घटना के बाद ट्रक में फंसे चालक एवं उपचालक किसी तरह बाहर निकले। दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल चालक की पहचान बिहार शरीफ निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है।वहीं शंभू कुमार ने बताया कि ट्रक पर पानी लोड था, जिसे कटिहार ले जाया जा रहा था। इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक से पूछताछ करते हुए मामले की जांच एवं आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post