Top News

एक समर्पित शिक्षक के निधन से रो पड़ा पूरा इलाका

कोढ़ा प्रखण्ड अंतर्गत मखदमपुर पंचायत ग्राम नंद ग्राम जरलाही विद्यालय में पदस्थापित पंचायत शिक्षक पटेल कुमार सिंह के असामयिक निधन से शिक्षा जगत सहित पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। लगभग 46 वर्षीय शिक्षक के निधन की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों में मायूसी छा गई।

मखदुमपुर पंचायत के झिकटिया गांव निवासी पटेल कुमार सिंह अपनी सादगी, अनुशासनप्रियता और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली के लिए क्षेत्र में अलग पहचान रखते थे। विद्यालय में बच्चों के प्रति उनका समर्पण और शिक्षण के प्रति गंभीरता हमेशा चर्चा में रहती थी। छात्र उन्हें एक आदर्श शिक्षक के रूप में देखते थे, जबकि सहकर्मी उन्हें बेहद सहयोगी और मिलनसार व्यक्तित्व बताते थे।

उत्क्रमित उच्च विद्यालय नजरा चौकी के प्राचार्य महानंद पंडित ने कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया और सैकड़ों विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाई। उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
शिक्षक के निधन की सूचना मिलते ही शिक्षक संजीव कुमार, सुमन कुमार सिंह, तोहिद आलम , सुमन कुमार, फुल कुमार मिश्र, पियूष तोमर , समेत आसपास के विद्यालय के अन्य शिक्षक उनके आवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे ।जहां शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र के पुर्व पंचायत समिति सदस्य, संतोष कुमार मेहता, समाजसेवी पवन मेहता, समेत  गणमान्य लोगों व जनप्रतिनिधियों ने भी  दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की कामना की।

इधर विद्यालय परिसर में आयोजित शोक सभा में शिक्षकों और छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे विद्यालय का माहौल गमगीन बना रहा और हर आंख नम दिखाई दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post