उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई कर एक कार से शराब की खेप जब्त की है।कार्रवाई रविवार की देर शाम कोचाधामन थाना क्षेत्र के मोजाबारी से की गई। जहाँ लग्जरी कार से ले जाया जा रहा 76.60 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया।शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है वहीं व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।गिरफ्तार तस्कर शफी अनवर पूर्णिया के अनगढ़ का रहने वाला है। कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर की गई।टीम में उत्पाद थानाध्यक्ष संगम कुमार विद्यार्थी,उत्पाद निरीक्षक हैदर अली, सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद कृष्ण नंदन कुमार व अन्य उत्पाद कर्मी शामिल थे।मामले में उत्पाद थाना में कांड संख्या 39/26 के तहत उत्पाद अधिनियम की धाराओं में गिरफ्तार आरोपी व फरार आरोपी कोचाधामन के बरबट्टा निवासी अनवर के विरुद्ध दर्ज करवाई गई है।शराब को बंगाल से किशनगंज होते हुए कोचाधामन की ओर ले जाया जा रहा था।जिसे किसी के पास डिलेवरी दी जाने वाली थी।उत्पाद थानाध्यक्ष संगम कुमार विद्यार्थी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर चेक पोस्टों में लगातार जांच अभियान चलाया जाता है।इसी कड़ी में उत्पाद विभाग को शराब तस्करी की सूचना मिली थी।सूचना मिलते ही टीम रामपुर चेक पोस्ट व मस्तान चौक के पास वाले रास्ते में निगरानी बरतने लगी।तभी एक कार मोजाबारी होते हुए आगे गुजर रही थी।उत्पाद टीम ने वाहन के चालक को रुकने का इशारा किया।लेकिन वाहन चालक फरार होने की फिराक में था।जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर शराब बरामद किया गया।आरोपी को पूछताछ के उपरांत जेल भेजा गया है।
लग्जरी कार से उत्पाद विभाग ने जब्त की 76 लीटर शराब, एक गिरफ्तार
Cityhalchal News
0
Post a Comment