Top News

19 मई को पंचायत सरकार भवन में लगेगा फार्मर रजिस्ट्री कैंप

प्रस्तावित सहयोग शिविर एवं फार्मर रजिस्ट्री कैंप के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को डीएम अभिषेक रंजन ने मुरलीगंज प्रखंड कार्यालय मे प्रखंड एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने आमजनों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष जोर दिया। डीएम ने कहा कि सहयोग शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध तरीके से पहुंच सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन एवं सुविधा उपलब्ध कराई जाए। फार्मर रजिस्ट्री कैंप की समीक्षा के दौरान डीएम ने किसानों के निबंधन कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने किसानों के लिए जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता, पंजीकरण प्रक्रिया की सुगमता तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया। डीएम श्री रंजन ने स्पष्ट कहा कि किसानों को डिजिटल पहचान से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है और इससे कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाने में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में विभिन्न जिलास्तरीय पदाधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी, प्रखंड स्तरीय कर्मी एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शिविर के सफल संचालन को लेकर आवश्यक तैयारियों की जानकारी भी दी। साथ ही उन्होंने मनरेगा कार्यालय का भी गहन निरीक्षण किया एवं अपस्थित पदाधिकारी व कर्मीयों को दिशा - निर्देश दिये। 
वही डीएम ने पड़वा नवटोल पंचायत सरकार भवन में 19 मई को आयोजित सहयोग शिविर की तैयारीयों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों को दिशा - निर्देश देते हुए कहां कि सहयोग शिविर मे उपस्थिति होने वाले फरियादियों को कोई कठिनाई ना हो। उनकी समस्या का समाधान त्वरित किया जायें।वही मौके पर एसडीएम संतोष कुमार, डीईओ, बीडीओ गोपाल कृष्णन, सीओ किसलय कुमार, बीडब्लूओ सह बीईओ बबीता कुमारी, बीसीओ दिलीप चौधरी, मनोज कुमार झा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुमारी शैलजा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post