Top News

आंधी व बारिश ने बैसा प्रखंड क्षेत्र में मचाई तबाही

शनिवार की देर रात प्रखंड क्षेत्र में आई भीषण चक्रवाती आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मात्र कुछ घंटों की आंधी में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। जिसमें मक्का का फसल गिर गया है। बहुत लोगों का फूस की घर टीन उजड़ गया है। साथ ही पेड़ की टहनी गिर गया। जहां मक्के की फसल पूरी तरह पककर तैयार थी ।‌कुछ दिनों में काटने वाले थे । तो कई लोगों की कटाई शुरू हो चुकी थी । ऐसे में आई तेज आंधी बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी मक्के की फसल गिरने से किसान काफी व्याकुल और चिंतित हो गए हैं। वहीं अन्य फसलों को भी नुकसान हुआ है । मालोपाड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि आरिफ आलम ने बताया कि विभिन्न वार्डों में आंशिक क्षति हुई है। फसलों को भी नुकसान हुआ है। मुंगरा पियाजी पंचायत के मुखिया डोली बोसाक ने बताया कि रात्रि में हुई आंधी के कारण खेतों में लगे मक्के की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बीति रात्रि हुई आंधी के कारण 16 पंचायत के सभी गांव लगभग प्रभावित हुए हैं। वहीं इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राज कुमार चौधरी ने बताया कि क्षति का आकलन को लेकर हल्का कर्मचारी को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द क्षेत्र का भ्रमण कर क्षति का रिपोर्ट जमां करें।‌

Post a Comment

Previous Post Next Post