Top News

सनातन सशक्तिकरण की लहर: 100 से अधिक युवा व मातृशक्ति विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ से जुड़े

सीमांचल क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने सदस्यता अभियान को तेज कर दिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में सनातन धर्म को सशक्त एवं संगठित करने के उद्देश्य से पूरे सीमांचल सहित बिहार में संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इसी कड़ी में पूर्णिया के राजनगर वार्ड संख्या-20 स्थित पासवान टोला में भव्य सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अजय पासवान द्वारा किया गया। इस दौरान 100 से अधिक युवा शक्ति एवं मातृशक्ति ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर जुड़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार को गति देते हुए नई नियुक्तियां भी की गईं। संगठन के प्रति समर्पित कार्य एवं सक्रिय योगदान को देखते हुए अमरेंद्र कुमार को पूर्णिया नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया, जबकि कमल रंजन को पूर्णिया नगर महामंत्री बनाया गया। वहीं अजय पासवान को उनके उत्कृष्ट कार्य के आधार पर वार्ड संख्या-20 का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि सनातन धर्म की रक्षा, सामाजिक एकता और सेवा भावना को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि जब युवा शक्ति संगठित होती है, तो समाज में सकारात्मक बदलाव की नई दिशा मिलती है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका झा ने कहा कि मातृशक्ति और युवा शक्ति का यह बढ़ता जुड़ाव संगठन को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है, जिससे समाज सेवा के कार्य और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे।
कार्यक्रम में संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, पूर्णिया जिला अध्यक्ष विजय कुमार, महिला मोर्चा जिला मंत्री प्रिया कुमारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य संगीता ठाकुर, सुमन कुमारी, शर्मिला ठाकुर, नगर मंत्री काजल गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष (महिला मोर्चा) काजल कुमारी, वार्ड अध्यक्ष हिना कुमारी, आकृति कुमारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संतोष शाह, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश सिंह, बेगूसराय जिला अध्यक्ष विक्रांत आनंद, तनु सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगठन ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी सनातन धर्म, समाज सेवा एवं संगठन विस्तार में अहम भूमिका निभाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं अजय पासवान की भूमिका सराहनीय रही, जिनके प्रयास से यह सदस्यता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post