Top News

जनगणना को लेकर दिया जा रहा है प्रशिक्षण

बैसा (पूर्णियां) प्रखंड मुख्यालय स्थित कनकई सभागार में  पिछले 13 अप्रैल से भारत की जनगणना 2027 को लेकर नियुक्त जनगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कुल चार बैच के कर्मियों को आगामी 24 अप्रैल तक यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम बैच में जनगणना कर्मियों की संख्या -89 है। दुसरा बैच में जनगणना कर्मियों की संख्या - 141 एवं तीसरा बैच में जनगणना कर्मियों की संख्या -144 तथा चौथा बैच में जनगणना कर्मियों की संख्या - 109 है। जिनको छः मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी - राज कुमार चौधरी ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 को सफल बनाने को लेकर नियुक्त सभी प्रगणक को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्र के नक्शा, जनगणना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी, कर्मियों के दायित्व की जानकारी बताया जा रहा है।  वहीं प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक के रूप में - शकील अंजुम, मो शादाब अंजुम, मो सालीम अख्तर, गुलरेज अहमद, मो नुरसलाम, मो सद्दाम हुसैन मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post