अनगढ़ थाना परिसर में आगामी रामनवमी, चैती छठ और ईद-उल-फितर पर्वों को लेकर शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विकास कुमार ने की।
इस बैठक में विभिन्न पंचायतों के मुखिया, सरपंच, समाजसेवी और थाना के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
इस दौरान थाना अध्यक्ष ने सभी उपस्थित लोगों से पर्वों के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी पर्व शांतिपूर्ण और खुशी के माहौल में मनाए जाएं। किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को देने का आग्रह किया गया। उन्होंने बताया कि रामनवमी, चैती छठ और ईद जैसे पर्व विभिन्न तिथियों पर एक साथ आ रहे हैं। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ पर्व मनाने का आह्वान किया। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि किसी भी अप्रिय घटना या असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई गई गलतफहमी से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस प्रशासन सहायता के लिए हमेशा तत्पर है।
उन्होंने विशेष रूप से असामाजिक तत्वों या युवा वर्ग को बिना सत्यापित किए हुए फोटो या जानकारी अनावश्यक रूप से वायरल करने के प्रति आगाह किया। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से उनके-अपने पंचायतों की वर्तमान स्थिति पर प्रतिक्रिया भी ली। सभी सामाजिक लोगों ने थानाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि वे गांववासियों के साथ मिलकर शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करेंगे।
Post a Comment