Top News

सीडीपीओ की मौजूदगी में आंगनबाड़ी केंद्रों पर अदा की गई अन्नप्राशन की रस्म

कोढ़ा प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर   6 माह पुर्ण किए गये बच्चों का उनकी माताएं की मौजूदगी में गुरुवार को  अन्नप्राशन की रस्म अदा की गई। इस दौरान कोढ़ा प्रखंड के फुलवरिया , मखदमपुर, पवई , रामपुर बासगाढा व अन्य पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर  अन्नप्राशन दिवस आयोजित कर धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बच्चों के ऊपरी आहार के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। वहीं कुछ केंद्रों पर सीडीपीओ की मौजूदगी में बच्चों का अन्नप्राशन की रस्में पूरी की गई।
 साथ ही साथ बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया गया । इस आयोजन में आंगनवाड़ी सेविका डेजी कुमारी , इन्दु कुमारी , शिरोमणि,कुमारी सुनिता ,रोशिता, शांति हासदा,प्रेमलता , पिंकी व अन्य सेविकाएं ने अपने अपने केंद्रों पर बच्चों का अन्नप्राशन रश्म अदा की ।वही बाल विकास परियोजना अधिकारी उषा किरण ने जानकारी देते हुए बताई की छह माह से अधिक  उम्र वाले बच्चे को उचित पोषण मिले इसके लिए सभी केंद्रों पर अन्नप्राशन की रश्में अदा की जाती है ।इस दौरान बच्चों को नरम मुलायम खाद्य पदार्थ खिलाना आरंभ करना चाहिए साथ ही बच्चों को स्तनपान भी जारी रखना चाहिए जिससे की उम्र के हिसाब से मानसिक व शारीरिक वृद्धि होती रहती है ।इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इसके साथ ससमय सभी टीका भी बच्चों को लगाना अनिवार्य है।जिसका परिणाम षोषण में सुधार और शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता गांवों में भी बढ़ रही है।पर्यवेक्षिका राज श्री ने जानकारी  देते हुए बताई की हर महीने  आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस का  आयोजन किया जाता है । अन्नप्राशन दिवस का कार्यक्रम शनिवार 
 को प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविकाओं के द्वारा 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन रश्म अदायगी  किया गया है। साथ ही उन्हें पूरक पोषाहार के विषय में आवश्यक जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपस्थित धात्री महिलाओं को पोषक आहार से संबंधित भोजन के बारे में जानकारी दी गई। वही लाभुकों के अपने बच्चों को पोषण से भरपूर आहार खिलाने के लिए प्रेरित कर जागरूक किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक सब्जी दाल , हरी सब्जियां इत्यादि का प्रदर्शनी भी किया गया। प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका द्वारा अन्नप्राशन दिवस के अवसर पर धात्री माताओं को पोषाहार संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धात्री माता ने भाग लिया । साथ ही उपस्थित सभी महिलाओं को पूरक पोषाहार की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों को मुंह जुठाई कर खीर खिलाकर अन्नप्राशन करती हुई सेविकाओं के द्वारा कटोरी व चम्मच भी बांटी गई।वहीं इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन का  स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित समाजसेवियों, ने सराहना की ।

Post a Comment

Previous Post Next Post