Top News

पनोरमा ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी दूसरे दिन भी रहा जारी


छातापुर प्रखंड क्षेत्र स्थित पनोरमा पब्लिक स्कूल एवं पनोरमा हाॅस्पीटल में आयकर विभाग की टीम द्वारा लगातार दूसरे दिन भी जांच पड़ताल जारी रही। दोनों ही संस्थानों के मुख्य द्वार पर सशस्त्र बलों का शख्त पहरा लगा है और अंदर विभागीय अधिकारी खाता बही खंगालने में जूटी है। मंगलवार को सुबह लगभग 6 बजे अधिकारियों की टीम संस्थान में छापेमारी को लेकर घुसी थी जो जांच पड़ताल का सिलसिला तब से लेकर बुधवार देरशाम 7 बजे तक चलता रहा। शाम तक अंदर की कोई भी जानकारी बाहर नहीं निकल सकी और ना ही कोई अधिकारी कोई अधिकारिक जानकारी दे रहे हैं। पूरी कार्रवाई सस्पेंस में है। इनकम टैक्स के निमित हो रही लगातार 37 घंटे को पड़ताल लगातार जारी रहने के कारण स्कूल में शैक्षणिक कार्य एवं हाॅस्पीटल में स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल असर देखने को मिला। अनुमान यह लगाया जा रहा है कि विभागीय टीम जांच पड़ताल पूरी कर किसी निष्कर्ष पर पहूंचने के बाद ही प्रेस बयान जारी कर सकती है। लिहाजा जांच का दायरा कहां तक पहूंचा है और यह अगले कई दिनों तक जारी रहेगा इसकी कोई ठोस जानकारी भी अब नहीं मिल पा रही है।  बहरहाल दोनों ही संस्थान के मुख्य द्वार पर कमांडो और विशेष सशस्त्र बलों की तैनाती ही देखने को अब तक मिल रही है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की 22 सदस्यीय टीम दस्तावेजों की गहन जांच में जुटी हुई है। फिलहाल सभी की नजर आयकर विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है। इस ढंग की एकसाथ हुई रेड को लोग कई नजर से देख रहे है। उधर,पनोरमा ग्रुप के संजीव मिश्रा के कार्यालय से जारी बयान में
में सोशल मीडिया के माध्यम से बताया गया है कि वे इस कार्रवाई का सम्मान करते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post