Top News

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने पूर्णिया सदर के नवनियुक्त एसडीओ का किया भव्य अभिनंदन


विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्णिया सदर के नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) श्री श्वेतम दीक्षित जी का भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी ने स्वयं अनुमंडल पदाधिकारी श्री श्वेतम दीक्षित को भगवा वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा संगठन की ओर से प्रभु श्रीराम एवं श्रीराम मंदिर की तस्वीर भेंट कर सनातन संस्कृति एवं राष्ट्र सेवा के प्रतीक स्वरूप अभिनंदन किया गया। समारोह का वातावरण पूर्णतः श्रद्धा, गरिमा एवं सामाजिक समरसता से परिपूर्ण रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ राष्ट्र, समाज एवं सनातन धर्म की रक्षा और उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन सदैव प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर जनहित, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में संगठन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
वहीं, स्वागत से अभिभूत अनुमंडल पदाधिकारी श्री श्वेतम दीक्षित ने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक संगठनों एवं प्रशासन के आपसी सहयोग से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर संगठन से सहयोग लेने की बात कही।
संगठन के सीमांचल प्रवक्ता श्री दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ सामाजिक, धार्मिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में लगातार सक्रिय है और पूर्व में भी संगठन के सदस्यों ने प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे—
राष्ट्रीय सह मंत्री श्री खगेश कुमार,
कटिहार जिला अध्यक्ष श्री गुड्डू सिंह,
कटिहार जिला कार्य समिति सदस्य श्री सोनू सिंह,
पूर्णिया जिला मंत्री श्री अशोक कुमार,
कस्बा प्रखंड अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह,
कस्बा प्रखंड उपाध्यक्ष श्री राजकिशोर दास सहित संगठन के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

Post a Comment

Previous Post Next Post